गृह मंत्री के सम्मेलन के बाद NIA की कार्रवाई, ड्रग्स माफिया हैदर की संपत्ति सील

Must Read

मुजफ्फरनगरः गृह मंत्री के सम्मेलन के बाद एनआइए एक्शन में आ गई. उसने अटारी बार्डर से पकड़े गए ड्रग्स माफिया हैदर जैदी निवासी खालापार की लाखों की संपत्ति सील की है. दिल्ली से आई टीम ने नगर कोतवाली पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई की. एनआइए की टीम ने तहसील के कर्माचारियों की मदद से ड्रग्स माफिया के घर के बाहर संपत्ति जब्त करने का बोर्ड लगा दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सम्मेलन के बाद एक्शन
मालूम हो कि बीते सोमवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ड्रग्स की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर आयोजित सम्मेलन में देश की भावी पीढ़ी को बचाने के लिए ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसने का आह्वान किया था. इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली से आई एनआइए की टीम ने नगर कोतवाली में आमद दर्ज कराई और वहां से खालापार स्थित हैदर जैदी के घर पहुंची और उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, इस दौरान एनआइए की टीम के साथ तहसील के कर्माचरी भी मजूद रहे.

2022 में पकड़ा गया था हैदर
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में एनआइए की टीम ने हैदर जैदी को अटारी बार्ड से पकड़ा था. इसके बाद एनआइए की टीम ने हैदर जैदी की निशानदेही पर उसके घर खालापार में दबिश दी थी, लेकिन घर से एनआइए की टीम को ड्रग्स नहीं मिली थी. इसके बाद एनआइए की टीम ने हैदर जैदी से कड़ाई से पूछताछ के बाद पड़ोसी के घर से 210 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जो जिले की सबसे बड़ी बरामदगी बताई गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाल पेंटर हैदर कुछ ही वर्षों में दिल्ली जाकर करोड़पति बन गया था.

Latest News

एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि, अनुभव व राकेश ने 100 मीटर दौड़ में जीते ब्रॉन्ज मेडल

Nagoya: एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पैरा-एथलेटिक्स दल के लिए एक और शानदार दिन रहा....

More Articles Like This