Free Tomato Scheme: बपंर ऑफर! यहां फ्री में मिल रहा टमाटर, जानिए किसे मिलेगा स्कीम का लाभ

Must Read

Auto Driver Offer Free Tomato Scheme: बरसात के सीजन में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. सब्जियों के मंहगाई के बीच टमाटर का भाव किसी से छिपा नहीं है. बाजार में टमाटर 160 रुपये किलो से भी पार हो गया है. टमाटर की मंहगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार जगह-जगह केंद्र खोलकर 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो टमाटर बेच रही है. वहीं टमाटर की मंहगाई को देखते हुए एक ऑटो ड्राइवर ने ग्राहकों के लिए अनोखी स्कीम निकाली है. ऑटो चालक अपने स्कीम के जरिए ग्राहकों को फ्री में टमाटर दे रहा है. आइए जानते हैं पूरी स्कीम…

जानिए किसे मिलेगा फ्री में टमाटर
इन दिनों टमाटर की बढ़ती कीमत ने सब्जियों की बजट बिगाड़ दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर की बढ़ती मंहगाई के बीच चंडीगढ़ के रहने वाले ऑटो चालक अपने ऑटो में सावरी करने वालों को फ्री में एक किलो टमाटर दे रहे हैं. इसके लिए अनिल ने अपने ग्राहकों के सामने शर्त रखी है. ऑटो चालक अनिल का शर्त है कि उनके ऑटो से जो लोग कम से कम पांच बार यात्रा कर रहे हैं, उन्हें मुफ्त में 1 किलो टमाटर दे रहे हैं.

इन्हें मिलता है मुफ्त में ऑटो का सफर
चंडीगढ़ के रहने वाले अनिल ने अपने ऑटो के पीछे अपनी स्कीम का पोस्टर भी लगाए हैं. बता दें कि अनिल ऑटो चलाने के साथ समाज सेवा का भी काम करते हैं. वे टमाटर स्कीम के अलावा भी पिछले 12 सालों से सेना के जवानों और गर्भवती महिलाओं से किराया नहीं लेते हैं. इतना ही नहीं ऑटो चालक अनिल आगामी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत के जीतने के बाद लगातार 5 दिनों तक फ्री में ऑटो चलाने की घोषणा की है.

गौरतलब है कि टमाटर की बढ़ती मंहगाई के बीच लोग सुर्खियां बटोरना चाह रहे हैं. हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर में एक जुते की दुकान के मालिक ने अपने दुकान से जूते खरीदने पर फ्री में 2 किलो टमाटर देने की स्कीम निकाली थी. इसी तरह मध्य प्रदेश में एक मोबाइल दुकानदार ने स्मार्टफोन खरीदने वालों को मुफ्त में टमाटर देने की घोषणा की थी. इसी बीच चंडीगढ़ के ऑटो चालक अनिल की टमाटर को लेकर यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: राज्य में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This