रेवाड़ी का ‘बेवफा’ लिव-इन: पहले पति की मौत, दूसरा छूटा, तीसरे को छोड़ चौथे संग फरार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rewari Live-in Case: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इसे बेवफाई कहें, धोखा कहें या किस्मत का अजीब खेल, लेकिन लालपुर गांव निवासी सोमदत्त के साथ जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. बीते छह महीनों से वह जिस महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, वह अचानक किसी दूसरे युवक के साथ चली गई. बताया जा रहा है कि यह उस महिला का चौथा रिश्ता था, जिससे पूरा मामला और भी सनसनीखेज बन गया है.

कैसे शुरू हुई कहानी?

पेशे से ड्राइवर सोमदत्त की जिंदगी में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब जुलाई 2023 में उसकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. अकेलेपन से जूझ रहे सोमदत्त की मुलाकात अपनी भाभी के गांव की एक युवती से हुई. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, मुलाकातें बढ़ीं और धीरे-धीरे रिश्ता गहराता चला गया. जल्द ही यह अपनापन प्यार में बदल गया. सोमदत्त को लगा कि अब उसकी जिंदगी में अकेलापन खत्म हो जाएगा और उसे बुढ़ापे का सहारा मिल गया है. पिछले छह महीनों से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे और ऊपर से सब कुछ सामान्य और ठीकठाक नजर आ रहा था.

महिला का पिछला रिकॉर्ड

युवती ने सोमदत्त को बताया था कि उसकी शादी पहले हो चुकी है, लेकिन पहले पति की मौत हो गई. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, पर वहां पटरी नहीं बैठी और वह दूसरे पति को छोड़कर आ गई. उसका एक पांच साल का बेटा भी है, जो फिलहाल उसके पहले पति के परिवार के पास रहता है. सोमदत्त को लगा था कि महिला ने अपने बीते दुख साझा कर उस पर विश्वास जताया है. उसे यह एहसास ही नहीं था कि वह इस पूरी कहानी का केवल तीसरा किरदार है, जबकि चौथा अध्याय अभी बाकी था.

“सो रही हूं” कहकर किसी और के साथ फरार

घटना 8 फरवरी की है. सोमदत्त काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था. रात 10 बजे जब उसने फोन किया, तो युवती ने बड़े प्यार से कहा कि वह सो रही है और उसे डिस्टर्ब न करे. लेकिन जब रात के 12:30 बजे सोमदत्त घर लौटा, तो नजारा ही बदला हुआ था. घर पर ताला लटका था और युवती नदारद थी.

घबराए और स्तब्ध सोमदत्त ने जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, तो वह सन्न रह गया. वीडियो में वही महिला, जो फोन पर खुद को सोने की बात कह रही थी, एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर जाती नजर आई. सोमदत्त का आरोप है कि वह खाली हाथ नहीं गई, बल्कि घर का कीमती सामान भी साथ ले गई है.

पुलिस के पास पहुंची शिकायत

सोमदत्त ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर युवती को हर जगह तलाशा. उसके मायके में भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. अंततः परेशान होकर सोमदत्त ने कसोला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी सतीश के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

नजरुल का यू-टर्न! PAK ने ही टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने का लिया था फैसला, बांग्लादेश की कोई भूमिका नही

New Delhi: बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अपने पहले दिए गए बयान से पूरी तरह यू-टर्न ले...

More Articles Like This