UP News: टूरिस्ट बस में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच मची चीख-पुकार

Must Read

आगराः सोमवार की सुबह आगरा के थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक टूरिस्ट बस में उस समय अफरा-तफरी के बीच चीख-पुकार मच गई, जब बस में आग लग गई. घबराहट और धक्का-मुक्की के बीच सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बस में रखा सामान जल गया. बताया गया है कि यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी.

बस में सवार थे 45 यात्री
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार रही थी. इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे अचानक आगरा के थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लग गई.आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी के बीच चीख-पुकार मच गई. चालक ने तत्काल बस को रोका, इसके बाद घबराहट के बीच सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण इंजन का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है. यभी यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This