Upcoming Bikes: Royal Enfield से लेकर Hero तक! मार्केट में धूम मचाने आ रही ये बाइक्स

Must Read

Upcoming Bikes: अगस्‍त का महीना बाइक्‍स लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. बता दें कि दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियां अगस्त माह में 3 शानदार बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है. इस खबर में हम आपको अगले महीने में किस कंपनी द्वारा किस सेगमेंट में किस बाइक को लॉन्च किया जाना है, के बारे में जानकारी देंगे.

ये भी पढ़े:- सबकी छुट्टी करने आ रहा iQoo Z7 Pro, लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक

Royal-Enfield-Bullet-350-Black

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगस्‍त महीने में Royal Enfield भी नई बाइक को लाने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, कंपनी की ओर से नई जनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया जाएगा. आधिकारिक तौर पर इसे 30 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है. हंटर 350 के साथ ही यह बाइक भी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सस्ती बाइक्स में से एक होगी.

For-Reference-Only
For-Reference-Only

होंडा एसपी 160
अगस्‍त महीने में होंडा की ओर से भी नई बाइक को लॉन्‍च किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Honda की ओर से SP 160 को लॉन्च किया जाएगा. डिजाइन के मामले में यह SP 125 की तरह होगी. लेकिन, इसमें यूनिकॉर्न जैसा इंजन दिया जा सकता है. जिससे बाइक को 13 bhp की ताकत मिलेगी.

honda-2-wheelers
honda-2-wheelers

हीरो करिज्मा
आपको बता दें कि Hero MotoCorp करिज्मा एक्सएमआर को लॉन्‍च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो इस बाइक को अगले महीने यानि अगस्‍त में लॉन्च किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर इसे 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की तरफ से इस बाइक में 210 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जिससे 25 bhp और 30 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा. साथ ही इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This