West Bengal: बंगाल में TMC पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

West Bengal: शुक्रवार की देर रात पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सनसनीखेज वारदात हुई. अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों की बौछार कर एक नवनिर्वाचित टीएमसी पंचायत सदस्य की हत्या कर दी. इस गोलीबारी में साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिसका गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है या फिर किसी अन्य वजहों को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मगराहाट पूर्वी ग्राम पंचायत सदस्य मैमुर घरामी शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे थे. बंदूकधारियों ने गोलियां बरसाने के बरद घरामी पर किसी नुकीली चीज से भी वार किया। घरामी के साथ गया व्यक्ति शाहजहां मोल्ला उनके पास पहुंचा, जिस पर उसे भी गोली मार दी गई.

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पहले मगराहाट ग्रामीण अस्पताल और बाद में डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां घरामी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. मोल्ला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मालूम हो कि राज्य में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This