Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं

Must Read

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था. मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वो देखे ना त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखा है ना. ज्योर्तिलिंग है देव प्रतिमाएं हैं. दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी एएनआई के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ा बयान दिया.

इस दौरान एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, मत और मजहब से नहीं. देखिए मैं ईश्वर का भक्त हूं, लेकिन किसी पाखंड में विश्वास नहीं करता हूं. आपका मत, आपका मजहब, अपने तरीके से होगा, अपने घर में होगा. अपनी मस्जिद, अपने इबादतगाह तक होगा. सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं और इसको आप जो है किसी भी अन्य तरीके से दूसरे पर थोप नहीं सकते.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This