Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश हुए, बैंक से पैसे निकालने की अनुमति मांगी, ED को नोटिस जारी

Must Read

नई दिल्लीः दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को पेश किया गया. कोर्ट ने सिसोदिया की उस याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी. इस अर्जी पर कोर्ट में 4 अगस्त को सुनवाई की जाएगी. कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को बाकी आरोपियों को दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया. आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 अगस्त तय की गई है.

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट को कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है, उनका अस्पताल में उपचार जारी है. उनके उपचार और घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन ईडी ने उनका बैंक अकाउंट फ्रिज किया हुआ है. जिसके चलते पैसे नहीं निकाले जा सकते. ऐसे में पत्नी की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसे देने में वह असमर्थ हैं.

वहीं, कोर्ट ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ा दी. इससे पहले सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी ने दोनों मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद सिसोदिया ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मालूम हो कि मनीष सिसोदिया को इसी वर्ष फरवरी महीने में गिरफ्तार किया गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This