कानपुर में वारदातः शिक्षा के मंदिर में चाकू से वार कर छात्र का कत्ल, आरोपी हिरासत में

Must Read

UP News: यूपी के कानपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां शिक्षा के मंदिर में हत्या की वारदात हुई है. क्लास रूम में छात्र ने अपने ही दोस्त पर चाकू से वार कर कत्ल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच पिछले कई वर्ष से विवाद चल रहा था. सोमवार को दोनों छात्र एक साथ स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान स्कूल के अंदर छात्र की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र दसवीं क्लास में पढ़ते हैं. यह वारदात बिधनू थाना क्षेत्र के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई. पुलिस ने आरोपी छात्र को चाकू सहित हिरासत में ले लिया है.

इस संबंध में कानपुर की महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते चार-पांच दिन से दोनों छात्रों में विवाद चल रहा था. इस दौरान एक छात्र बैग में चाकू लेकर आया था और उसने दूसरे छात्र की गला रेत कर हत्या कर दी. मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में रंजिश का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र को पुलिस ने डिटेन कर लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This