Crime News: मैडम ने छात्र को कही ऐसी बात, पिता बोला अब हुआ तो नंगा करके…!

Must Read

Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा छात्र को डांटना उस वक्त भारी पड़ गया. जब बच्चे के परिजनों ने घेरकर शिक्षिका के साथ मारपीट की. इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि मैडम जी अगर अब से डांटा तो गांव में नंगा करके घुमाएंगे. जानिए पूरा मामला…

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है. जहां शिक्षिका ने क्लास रूम में शैतानी कर रहे एक बच्चे को डांट दिया. यह बात बच्चे ने जाकर परिजनों को बता दिया. बच्चे की डांट से नाराज परिजनों ने स्कूल से घर जाते वक्त शिक्षिका को बीच रास्ते में रोककर मारपीट की. साथ ही गाली-गलौज भी दिया. इससे भी जब परिजनों का मन नहीं भरा तो धमकी देते हुए कहा कि अगर अब से उनके बच्चे को कुछ कहा तो पूरे में गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे.

जानिए क्या कहा शिक्षिका ने!
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बात मौदहा कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत में कही. युवती ने बताया कि वह विद्यालय प्रबंधन के कहने पर गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका के रूप में पढ़ा रही है. बीते सोमवार के दिन एक बच्चै शैतानी कर रहा था, तो उसे डांटा था. स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब घर जा रही थी, उसी वक्त बच्चे के परिजनों ने रोककर गाली-गलौज और मारपीट की. शोर सुनकर आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए और हमे बचा लिया. फिलहाल पूरे मामले पर मौदहा कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी. अगर घटना सही पाई गई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

हिस्ट्रीशीटर है बच्चे का पिता
शिक्षिका ने बताया कि गाली-गलौज करने वाले दबंग हिस्ट्रीशीटर हैं और गांव में उनका खौफ है. इसी वजह से वह किसी भी वारदात को अंजाम देता है. वहीं इस मामले पर खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से जानकारी ली है. स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं घटी है. उन्होंने कहा कि अगर रास्ते में कुछ हुआ है तो हो सकता है कि उनका व्यक्तिगत विवाद हो, लेकिन अगर घटना सही है तो दबंगों की शिकायत पुलिस से की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Nuh Violence: नूह हिंसा को लेकर अब राजस्थान में हाई अलर्ट, इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This