Pakistan: पाकिस्तान में हजारा एक्सप्रेस हुई डीरेल, 15 की मौत 50 से ज्यादा घायल

Must Read

Pakistan Rail Accident: पाकिस्तान में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. पाक में कराची से रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिस वजह से ये बड़ा हादसा हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार कराची से करीब 275 किलोमीटर दूर स्थित नवाबशाह स्टेशन के पास हुए इस भीषण रेल हादसे में और भी लोगों के घायल होने की आशंका है. घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

राहत बचाव कार्य जारी
इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी है. दुर्घटना वाले इलाके साथ आस पास के क्षेत्रों के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के पटरी से उतरने का सही कारण नहीं पता चल पाया है. नवाबशाह के डीसी शहरयार गुल मेमन ने कहा कि बचाव अभियान अभी चल रहा है और आसपास के अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है.

शक्कूर रेल मंडल के अधीक्षक महमूदुर्रहमान ने इस हादसे पर जानकारी देते हुए कहा, ‘दुर्घटना के कारण, अप ट्रैक पर यातायात निलंबित कर दिया गया है.’ उधर रेलवे के सुक्कुर मंडल वाणिज्यिक अधिकारी (डीसीओ) मोहसिन सियाल ने कहा, ‘मैं दुर्घटनास्थल पर जा रहा हूं.’ गौरतलब है कि हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि हजारा एक्सप्रेस सिंध प्रांत में शाहजादपुर और नवाबशाह के बीच सरहरी रेलवे स्टेशन के पास डीरेल हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This