Breaking: एम्स के एंडोस्कोपी में लगी आग, दमकल की 6 से अधिक गाड़िया मौंके पर

Must Read

नई दिल्ली: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी. सभी लोगों को निकाला गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं हैं. आग के कारण एम्स की बिल्डिंग से काला धुएं का गुबार निकलता देखा जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

आपको बता दें कि आग इतनी तेज है कि धुंए का गुबार ऊपर तक उठता नजर आया है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरजेंसी वार्ड के ऊपर लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग की सूचना के बाद से वॉर्ड से मरीजों को निकाल लिया गया था. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This