Noida Crime: सावधान! बुजुर्ग महिला से हुई ठगी, 5 बार में 5.5 लाख रुपये की लगी चपत

Must Read

Noida Cyber Crime: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है. दरअसल, बीटा वन की एक वृद्ध महिला ने गूगल से नंबर निकालकर बैंक कस्टमर केयर को कॉल किया. ये कॉल महिला को भरी पड़ गई. बता दें कि साइबर ठग ने महिला को एक मोबाइल एप डाउनलोड कराया और 5.5 लाख रुपये की ठगी कर लिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

बुजुर्ग महिला की बेटी ने दी जानकारी
इस मामले में बुजुर्ग महिला की बेटी ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का नाम आभा कुमार है, उसकी बेटी का नाम मनिका है. मनिका ने बताया कि 14 जून 2023 को उनकी मां ने गूगल से केनरा बैंक का कस्टमर केयर का नंबर लिया. उस नंबर पर कॉल करने पर बात करने वाले ने खुद को ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी बताया. उसने फार्म-16 दिलाने में मदद का भरोसा दिया. उसने कहा कि इसके लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा.

मोबाइल में डाउनलोड करा दिए एप
दरअसल, ठग ने बुजुर्ग महिला को गुमराह करके एप डाउनलोड कराया. इसके बाद जैसे जैसे ठग कहता गया, महिला वैसा करती गई. बता दें कि ठग ने महिला का फोन हैक कर लिया था. इसके बाद उसने बड़ी आसानी से ओटीपी भी प्राप्त कर लिया. फिर क्या था, एक के बाद एक पांच बार में ठग ने महिला के खाते से 5.50 लाख रुपये निकाल लिए.

साइबर अपराध थाना प्रभारी ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक उसने पहली बार में 2 लाख, दूसरी बार में 3, तीसरी और चौथी बार में 1-1 लाख और पांचवीं बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद जब मोबाइल देखा गया तो मैसेज से ठगी की जानकारी मिली. इस मामले में साइबर अपराध थाना प्रभारी रीता यादव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This