Crime News: दोस्ती कर बातें करने के लिए प्रधानाध्यापक बनाता है दबाव…, विवाहित शिक्षिका का छलका दर्द

Must Read

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए हैं. अध्यापिका ने स्कूल के हेडमास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. शिक्षिका कहना है कि स्कूल का प्रधानाध्यापक उसको परेशान करता है और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का है. यहां पर एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यक की छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी दी है. शिक्षिका का कहना है कि किसी काम के लिए उसने स्कूल के हेडमास्टर को कॉल किया. इसके बाद हेडमास्टर ने कहा कि तुम मुझसे दोस्ती कर लो. जिससे हम एक दूसरे से ढेर सारी बात कर पाएं. इतना ही नही हेडमास्टर ने शिक्षिका से अश्लील बातें भी कहीं. प्रधानाध्याक को शिक्षिका ने फोन पर ही खूब डांटा और कॉल डिसकनेंक्ट कर दी.

परिजनों को दी जानकारी
इस पूरे घटना की जानकारी शिक्षिका ने अपने पति को दी. शिक्षिका का पति तुरंत स्कूल पहुंचा जहां पर उसने प्रधानाध्यापक को ऐसा न करने की बात कही. शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि जब वो दूसरे दिन स्कूल गई तो हेडमास्टर भड़क गया और अभद्रता की और कहा कि उसने ये बात अपने पति को क्यों बताई. शिक्षिका ने मांग करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो. इस मामले में पीड़िता ने बीएसए आलोक कुमार को लिखित शिकायत दी. जिसके बाद जिला बोसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षिका की शिकायत मिली है. घटना की पूरी जांच की जा रही है, जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

और बढ़ी पाकिस्तान-चीन की नजदीकियां, चीनी राजदूत जियांग से मिले इशाक डार, कई मुद्दों पर चर्चा

China Pakistan Relations: चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से...

More Articles Like This