Kenya Accident: केन्या भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रविवार की सुबह यहां दर्दनाद हादसा हो गया. ट्रक और बस की टक्कर में जहां 22 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
नैरोबी मुख्य राजमार्ग पर रविवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर हो गई. इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
माकुएनी काउंटी कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में सवार यात्री एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.
राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ने वाले इस प्रमुख राजमार्ग पर हुए हादसे के सटीक कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है.

