UP News: यूपी के इस गांव में शादी कटवा बनी मक्खियां, मुर्गी के चक्कर में शहनाई हुई सपना

Must Read

Hardoi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में मक्खियों के प्रकोप का मामला सामने आया है. प्रकोप से परेशान 7 ग्रामीण पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए. ग्रामीणों की मानें, तो गांव में चल रहे पोल्ट्री फार्म के कारण भारी मात्रा में मक्खियां व्याप्त हैं. इसके चलते ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है. मक्खियों का प्रकोप इस कद्र है कि लोगों को मच्छरदानी में बैठकर खाना खाना पड़ता है. इस वजह से गांव के लड़कों की शादी भी नहीं हो पा रही है. रिश्ते के लिए कोई आता ही नहीं हैं. मानों उनके लिए मुर्गी के चक्कर में शहनाई अब किसी सपने से कम नहीं है.

पोल्ट्री फार्म से आम लोगों का जीना दुश्वार
बता दें कि ये मामला हरदोई के कोतवाली बेनीगंज के नया गांव देवरिया का है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज गांव के 7 लोग पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने लगे. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह और सीओ शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों की मानें तो कुछ साल गांव में सब कुछ सामान्य था, लेकिन सांगवान पोल्ट्री फार्म खुलने के बाद आस-पास के लगभग 7-8 गांवों मक्खियां की संख्या ऐसे बढ़ी कि आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया.

गांव के लोगों ने की पोल्ट्री फार्म बंद कराने की मांग
दरअसल, गांवों में इतनी ज्यादा मक्खियां है कि लोगों को रहना और चैन से खाना भी दुश्वार हो गया है. बचाव के लिए गांव के लोग मच्छरदानी में खाना खाते हैं. दिन के उजाले में भी मच्छरदानी में रहना पड़ता है. वहीं, गांव में मक्खियां लड़कों की शादियों में बाधक बन गईं हैं. गांव को लोगों की मांग है कि सांगवान पोल्ट्री फार्म को बंद कराकर उन्हें मक्खियों से निजात दिलाया जाए.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This