देश की 2 बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियां होंगी मर्ज, बदल जाएगा टीवी और ओटीटी देखने का अंदाज

Must Read

Zee Sony Deal: देश की दो सबसे बड़ी कंपनियों का मर्जर होने जा रहा है. ये दोनों दिग्गज कंपनियां इंटरटेनमेंट सेक्शन की हैं. इनके मर्ज होने के बाद दर्शकों के फेवरेट सीरियल्स का पता अब बदलने वाला है. जब आप टीवी खोलेंगे तब आपको सीरियल्स उस चैनल पर नजर नहीं आएंगे, जिस पर आप हर रोज उसे देखते थे. आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण.

2 बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों होंगी मर्ज
आपको बता दें कि 28 साल बाद, देश की 2 बड़ी कंपनियां (Zee-Sony) मर्ज होने जा रही हैं. NCLT ने सभी आपत्तियों को खारिज करके इनको मर्जर को अप्रूवल दे दिया है. मर्जर के बाद 24% से ज्यादा व्यूअरशिप के साथ जी-सोनी देश का एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा. इस मर्जर से यूजर के ओटीटी (OTT) और टीवी देखने का अंदाज भी बदल जायेगा. अब दर्शकों को सोनी पर दिखेंगे जी के सारे सीरियल. मर्जर के बाद, यह स्टार (Star) और डिज्नी इंडिया (Disney India) से भी बड़ा होगा.

दर्शकों को मिलेगा इससे फायदा
जी-सोनी (Zee-Sony)के मर्ज होने से दर्शकों को फायदा मिल सकता है. उन्हें ओटीटी (OTT) और अन्य कंटेंट सस्ते दामों में मिल सकते हैं. मर्जर से ऑपरेटिंग कॉस्ट के कम होने की संभावना है. ऑपरेटिंग कॉस्ट घटेगी तो कंपनी को फायदा होगा, जिससे प्लान सस्ते हो सकते हैं.

कंपनी मर्ज करने के बाद, कंटेंट को बेहतर करने का प्रयास करेगी और यूजर की रीच बढ़ाने के लिए सस्ते प्लान लॉन्च कर सकती है. इस मर्जर से कंपनी सोनी के दर्शकों की रीच जी के कंटेंट तक पहुंचाएगी और जी के दर्शकों की रीच सोनी के कंटेंट तक. बता दें कि ये पूरी इंडस्ट्री में अबतक का सबसे ज्यादा शेयर है. ऐसे में दोनों कंपनियों के मर्जर से यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है.

कंपनी ने भारत में 1995 में अपना पहला टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन लॉन्च किया था. लेकिन कंपनी खुद को बहुत ज्यादा एक्सपेंड करने में असमर्थ थी. इस मर्जर से कंपनी को बहुत बड़ा और डायवर्स ऑडियंस बेस मिलेगा. जी के पास 49 और सोनी के पास 26 टीवी चैनल हैं.

यह भी पढ़ें-

उमस भरी गर्मी को नहीं दूर कर पा रहा आपका एसी, बस करें ये उपाय; कमरा होगा विंटर जैसे कूल

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This