देखिए कैसे हुआ टमाटर विक्रेता का सुनार से कंपटीशन, कहा वो सुनार तो हम टुनार…

Must Read

Tomato Price: देश में टमाटर की कीमतें अभी भी आसमान पर हैं. लाखों मध्यम वर्ग परिवारों के किचन से टमाटर कोसों दूर है. आलम ये है कि किलो के भाव में जिस टमाटर को लोग पहले खरीद कर लाते थे, पिछले कई महीनों से गिनती के हिसाब से खरीद रहे हैं. टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार कई जगहों पर कम दाम में टमाटर उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये नकाफी साबित हो रहा है. टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर भी है. उधर सरकार का कहना है कि कुछ दिनों के बाद टमाटर की कीमते फिर से सामान्य हो जाएंगी. लगातार हो रही बारिश के कारण कीमते बढ़ गई हैं. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है.

अखिलेश ने किया ट्वीट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टमाटर की बढ़ती कीमतो को लेकर सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सुना है एक टमाटर बेचनेवाले ने अपना नाम ‘टुनार’ रख लिया है, उसका कहना है कि जब महँगा सोना बेचनेवाला ‘सुनार’ कहलाता है तो हम टमाटर बेचनेवाले ‘टुनार’ क्यों नहीं कहला सकते. वैसे भी हम अब टमाटर के दाम तोले में बताने लगे हैं, जिससे ग्राहक बेहोश न हो. ‘टुनार’ का ये भी कहना है कि टमाटर के लिए हाई सिक्योरिटी ज़ोन में एक सर्राफ़ा मार्केट की तरह ‘टर्राफ़ा’ मार्केट भी बनना चाहिए.”

यह भी पढ़ें–

MiG-29 Fighter Jets: भारत ने श्रीनगर में तैनात किए मिग-29 लड़ाकू विमान, घाटी में पहुंचे गरुड कमांडोज

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This