मथुरा वृंदावन में उमड़ी भक्तों की भीड़, यमुना स्नान के दौरान 2 डूबे, 1 की मौत दूसरे की तलाश जारी

Must Read

Mathura News: यूपी के मथुरा में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए भी भक्तों का तांता लगता है. इन सबके बीच बड़ी संख्या में भक्त रविवार को गोवर्धन परिक्रमा कर रहे थे, लेकिन यहां पर अव्यवस्था का आलम देखने के मिला. जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम मास में काफी संख्या में लोग बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे. इस बीच धार्मिक यात्रा पर आए 2 युवक यमुना स्नान के दौरान डूब गए. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की तलाश जारी है.

युवक केशीघाट पर कर रहे थे स्नान
आपको बता दें कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद एक युवक शव पानी से बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. दूसरे युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद निवासी विशाल अपने साथी श्याम सोनी के साथ केशीघाट पर यमुना स्नान कर रहे थे. इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए. जब उन्होंने बचाने के लिए आवाज लगाई, तो मौके पर मौजूद नाविकों ने यमुना में छलांग लगा दी.

इसके बाद नाविकों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया. काफी प्रयास के बाद एक युवक विशाल को उन्होंने पानी से बाहर निकाला. पुलिस की मदद से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 25 वर्षीय विशाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, श्याम सोनी का कोई सुराग नहीं लग सका है. फिलहाल, उसकी तलाश जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This