विदेशी नहीं स्वदेशी तोपों से दी गई 21 तोपों की सलामी, देश के आत्मनिर्भरता की दिखी झलक

Must Read

Independence Day: अब तक आपने कई स्वदेशी उत्पादों के बारे में सुना था, लेकिन अब हम राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वदेशी वस्तु को अपनाने जा रहे हैं. दरअसल, इस साल देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह में 21 स्वदेशी तोपों से सलामी दी गई. ये आत्मनिर्भर भारत की एक झलक के तौर पर है. इससे पहले लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान ब्रिटिश पाउंडर गन से सलामी दी जाती थी. आपको बता दें कि स्वदेशी 105 MM फील्डगन 21 राउंड फायर किया. ये देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

इतने मेहमानों ने लिया हिस्सा
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कुछ खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. आपको बता दें कि इस बार करीब 1800 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. इनमें 660 वाइब्रेंट विलेज के करीब 400 सरपंच हैं. फार्मर प्रॉड्यूसर ऑर्गनाइजेशंस स्कीम से करीब 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम से 50, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से 50 लोग, सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट से 50 कंस्ट्रक्शन वर्कर, 50 प्राइमरी स्कूल टीचर, 50 नर्स, 50 मछुवारे आदि शामिल हैं.

पारंपरिक परिधान में सभी आए नजर
सभी मेहमान पारंपरिक पारिधान में नजर आए और लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के बाद इनमें से कुछ खास मेहमान नेशनल वॉर मेमोरियल भी जाएंगे और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें-

लता दीदी के इस गाने के बिना अधूरा लगता है स्वतंत्रता दिवस का पर्व, जानिए इस गाने का सिगरेट की डिब्बी से कनेक्शन?

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This