Good News: अब फ्री में देख पाएंगे Netflix, जानिए Jio का धमाकेदार ऑफर

Must Read

Reliance Jio New Prepaid Plan: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने नेटफ्लिक्स (Netflix) सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले नए जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान की घोषणा की है. जियो फाइबर और जियो पोस्टपेड जैसे चुनिंदा प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है. लेकिन यह पहली बार है, जब किसी प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. 1099 रु की कीमत वाले प्लान के साथ यूजर को डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा. वहीं, 1,499 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा ऑफर किया जाएगा. दोनों प्लान की वैधता 84 दिन की है.

ग्राहक उठा पाएंगे ये लुफ्त
दुनिया में पहली बार किसी प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. इस ऑफर में 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड यूजर्स को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा. नेटफ्लिक्स के साथ, यूजर चाहे तो नेटफ्लिक्स ऐप को कई डिवाइस पर कहीं भी, कभी भी, बॉलीवुड से हॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और अपने फेवरेट टीवी सिरियल देख पाएंगे. ग्राहकों को दोनों ही प्लान्स में जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा मिलेगी. बता दें कि 1499 रुपये वाले प्लान में नेटवफ्लिक्स को टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा.

जानिए क्या बोले सीईओ किरण थॉमस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और रिलायंस जियो के बोर्ड में निदेशक किरण थॉमस ने कहा, “हम अपने यूजर के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बंडल का लॉन्च हमारे संकल्प को प्रदर्शित करने का एक और कदम है. नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और साथ मिलकर हम बाकी दुनिया के अनुसरण के लिए ‘उपयोग के मामले’ तैयार कर रहे हैं.”

नेटफ्लिक्स के एपीएसी (APAC) पार्टनरशिप के उपाध्यक्ष टोनी ज़मेक्ज़कोव्स्की ने कहा, “हम जियो के साथ अपने संबंधों का विस्तार करके रोमांचित हैं. पिछले कुछ वर्षों में, हमने कई सफल लोकल शो, डॉक्यूमेंट्री और फिल्में लॉन्च की हैं जिन्हें पूरे भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है. जियो के साथ हमारी नई प्रीपेड बंडल साझेदारी, ग्राहकों को भारतीय कंटेंट के साथ-साथ दुनिया भर के कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगी.”

ये भी पढ़ेंः Twitter Update: एलन मस्क का बड़ा ऐलान,’X’ से जल्द हटेगा ये फीचर

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This