क्या पता पूछना गुनाह! महिला ने Blinkit डिलीवरी बॉय पर किया चाकू से हमला, पुलिस को भी दौड़ाया

Must Read

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये हैरान कर देने वाला मामला द्वारका इलाके का है. दरअसल, पता पूछने पर भड़की महिला ने ब्लिंकिट (Blinkit) डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) पर चाकू से हमला कर दिया. जब डिलीवरी बॉय ने शोर मचाया, तो आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला ने पुलिस को भी चाकू लेकर दौड़ा लिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित डिलीवरी बॉय के घायल होने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक द्वारका में ब्लिंकिट (Blinkit) डिलीवरी बॉय ने पता पूछा, तो महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान आरोपी महिला पुलिस को भी चाकू दिखाकर डराती रही. काफी देर के बाद पुलिस ने स्थानीय महिलाओं की मदद से आरोपी महिला पर काबू पाया गया. इसके बाद महिला से चाकू छीना गया. आरोपी महिला ने महिला पुलिस से हाथापाई की और बाल तक नोचे. इसके बाद महिला ने डंडा लेकर पुलिस पीसीआर समेत वहां मौजूद कई गाड़ियों को तोड़ने का प्रयास भी किया.

सोसायटी के लोग भी महिला से परेशान
काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू किया गया. इसके बाद पुलिस महिला को थाने लाई. थाने में भी घंटो हाईवोल्टेज ड्रामा चला. इस दौरान महिला की सारी हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. बता दें कि आरोपी महिला की उम्र 42 साल है. ये सोसायटी में अकेले किराए के मकान में रहती है. बताया जा रहा है कि महिला ने इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दिया है. उनकी शिकायक पुलिस से नहीं हुई, इस वजह से महिला पर तब कार्रवाई नहीं हो पाई. इतना ही नहीं सोसायटी के लोग भी महिला की इन हरकतों से परेशान हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This