UP PCS J: राखी की खुशी हुई दोगुनी, फर्स्ट अटेम्प्ट में ही भाई-बहन एक साथ बने जज

Must Read

UPPSC PCS J 2023 Result: आज देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा करने का वचन ले रही हैं. इस दौरान उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी मिल रहा है. इन सबके बीच यूपी की इस भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है. हाल ही में पीसीएस जे के रिजल्ट अनाउंस हुए, जिसमें दोनों ही जज बन गए हैं. इस तरह उनकी राखी की खुशी दोगुनी हो गई है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

इस रक्षाबंधन, आगरा के एक परिवार को डबल खुशियां मिली हैं. खंदौली इलाके के रहने वाले भाई-बहन, शैलजा और सुधांशु ने यूपी पीसीएस में शानदार सफलता हासिल की है. नगला अर्जुन के रहने वाले रिटायर्ड जज आरबी सिंह मौर्य के बेटे सुधांश और बेटी शैलजा ने यूपी पीसीएस में पहले ही अटेम्प्ट में क्वालिफाई किया है. शैलजा ने परीक्षा में 51वीं रैंक और सुधांश ने 276 रैंक हासिल की है.

आरबी सिंह के बड़े बेटे अर्जित सिंह भी भदोही जिले में जज हैं. पीसीएस जे की परीक्षा के रिजल्ट में दोनों बच्चों को मिली कामयाबी पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है. सुधांशु ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी किया है. वहीं, बहन शैलजा ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया है. इसमें शैलजा गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं. वह एलएलएम भी कर चुकी हैं.

घर पर की तैयारी
पीसीएस जे परीक्षा में इतनी शानदार सफलता हासिल करने के बाद सुधांशु और शैलजा आज के युथ के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है. अगर सफलता चाहिए तो उसके लिए मन लगाकर मेहनत करनी पड़ेगी. शैलजा ने बताया कि वह जब 12वीं कक्षा में थी, तब से ही उनका लक्ष्य जज बनने का था. वह अपने पिता और बड़े भाई को अपना आइडियल मानती हैं. उन्होंने कहा कि एग्जाम की तैयारी दोनों ने घर पर ही की है. इस तैयारी के दौरान उनके पिता और बड़े भाई ने मदद की थी.

ये भी पढ़ें- Tech News: एक महीने से भी कम वक्त में शख्स ने कमाए करोड़ों रुपये, AI के जरिए किया ये काम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This