‘इंडिया’ गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना, झारखंड सरकार पर कसा तंज

Must Read

Asaduddin Owaisi Statement: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रचार के लिए हुए एक रैली में असदुद्दीन ओवैसी असमंजस में पड़ गए और रैली के दौरान एक गुमनाम शख्स पर भड़क गए. दरअसल, इस रैली में ओवैसी के भाषण के दौरान एक शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शुरु कर दिया, जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उस शख्स को डांटकर बैठा दिया.

मोहब्बत की दुकान पर क्यों भड़के ओवैसी?
झारखंड में हुए इस रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी से भी प्रश्न किया. मुजफ्फरनगर के तथाकथित धर्म के आधार पर बच्चे की पिटाई को लेकर ओवैसी ने कहा, “नफरत का ऐसा माहौल बना दिया गया है कि स्कूल में मुस्लिम बच्चे को पीटा जाता है.” इसके आगे राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, “देश के लोग मोहब्बत के कथित दुकानदार और चौकीदार दोनों से तंग हैं. आप मेरा भरोसा करिए, ये दुकानदार और चौकीदार दोनों भाई-भाई हैं. इन दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है. जनता को दोनों लोग झांसा दे रहे हैं.”

मॉब लिंचिंग को लेकर झारखंड सरकार पर ओवैसी का तंज
मॉब लिंचिंग को लेकर झारखंड सरकार पर तंज करते हुए ओवैसी ने कहा, “सीएम हेमंत कहते हैं कि राज्य में मॉब लिंचिंग नहीं हो रही, तो फिर रांची में, रामगढ़ में, गिरिडीह में और गढ़वा में चोरी के नाम पर किसने पीट-पीट कर मारा? अगर मेरा हत्या के विरोध में बोलना बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को भड़काऊ लगता है तो मैं हमेशा भड़काऊ भाषण दूंगा.” इसके बाद भी ओवैसी चुप नहीं रहे, एलपीजी के दाम में कटौती को लेकर उन्होंने आगे कहा, “आज भी कीमत ज्यादा है और मुझे नहीं लगता इससे गरीबों को फायदा होगा. जी20 मीटिंग के लिए करीब 3 हजार 500 से 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. अगर वही पैसा गैस सिलेंडर को सस्ता करने के लिए दिया जाता तो गैस सिलेंडर 300 रुपये में मिलता.”

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This