Bihar Crime: ममता पर भारी पड़ा प्यार, प्रेमी के चक्कर में मां बनी बेटी बेचवा

Must Read

Bihar Crime News: ‘इश्क और जंग में सब कुछ जायज है’ इसका ताजा उदाहरण दिया है बिहार के मुजफ्फरपुर की एक कलयुगी मां ने. दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी से ब्याह रचाने के खातिर अपनी ही लाडली को बेच दिया और खुद प्रेमी से शादी कर फरार हो गई. आरोपी महिला कुछ समय पहले अपने पति और बच्चों के साथ रांची से मुजफ्फरपुर शिफ्ट हुई थी. आरोपी महिला के बेटे ने बताया कि कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन अचानक से पापा की डेथ हो गई. पापा के जाने के बाद से मम्मी का नेचर बदल गया था.

बेटी को बेच प्रेमी संग फरार
आपको बता दें कि पति की मौत के बाद महिला की उस युवक से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. इस दौरान युवक का महिला के घर भी आना-जाना शुरु हो गया, जिसके बाद युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. महिला शादी के लिए तैयार हो गई, लेकिन प्रेमी ने उसकी बेटी और बेटे को अपनाने से साफ मना कर दिया. लिहाजा कलयुगी मां की ममता अपनी खुशी के आगे फिकी पड़ गई और उसने बच्चों को छोड़ने का मन बना लिया.

बेटे को तो उसने हॉस्टल में छोड़ दिया, लेकिन बेटी उसके रास्ते में आ रही थी इसलिए माहिला और उसके प्रेमी ने मिलकर बेटी को बेचने का प्लान बनाया. बता दें कि इस प्लान में महिला और उसके प्रेमी के साथ एक और दंपत्ति शामिल था. इसके बाद महिला अपनी नाबालिग बेटी को एक 35 वर्षीय आदमी को ढ़ाई लाख रुपए में बेच अपने प्रेमी पति के साथ दिल्ली फरार हो गई.

ससूर और देवर ने दर्ज कराई जीरो FIR
इस राज से पर्दा तब उठा जब कई दिनों से बेटे के हॉस्टल की फीस जमा नहीं हुई और महिला ने खोज खबर भी नहीं ली. हॉस्टल संचालकों ने महिला से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन महिला का कहीं भी पता नहीं चला. इसके बाद हॉस्टल संचालकों ने इसकी सूचना परिवार के बाकी लोगों को दी. सूचना मिलते ही महिला के ससुर और देवर ने रांची में जीरो FIR दर्ज कराई. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बच्ची के सौदे में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया है और बच्ची को सकुशल उसके दादा को सौंप दिया गया. अब पुलिस इस कलयुगी मां और उसके प्रेमी की तलाश में लगी हुई है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This