Vande Bharat Express: यूपी को बड़ी सौगात, जल्द लखनऊ से चलेगी एक और वंदे भारत, जुड़ेंगे ये शहर

Must Read

Lucknow Dehradun Vande Bharat: उत्तर प्रदेश वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी की राजधानी लखनऊ से एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है. इससे पहले लखनऊ से गोरखपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. नई वंदेभारत ट्रेन यूपी की राजधानी लखनऊ से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच चलेगी. इसी के साथ कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा की भी शुरूआत की जाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर सहमती भी जताई है. इन ट्रनों के परिचालन से लाखों यात्रियों को फायदा होने जा रहा है.

मिलेगी एक और वंदे भारत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड राज्य के बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की थी. बीजेपी राज्यसभा सांसद ने अश्विनी वैष्णव से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदभारत ट्रेन के परिचालन का आग्रह किया था. इस आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री ने जल्द इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर आश्वासन दिया है. जानकारी दें कि इससे पहले देहरादून और नई दिल्ली के बीच एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा चुका है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा हुआ है.

कोटद्वार से नई दिल्ली के बीच रात्रि रेल का परिचालन
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी दी कि पहले कोटद्वार से नई दिल्ली के बीच रात्रि रेल का परिचालन किया जाता था. कोरोना काल से ही ये परिचालन बंद है. कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में चार डिब्बे नजीबाबाद में जोड़े जाते थे, जिससे लोगों को काफी सहूलियत होती थी, लेकिन इसको भी बंद कर दिया गया. वर्तमान में परिचालन ना होने और एक्सप्रेस ट्रेन में डब्बे ना जोड़े जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने इस समस्या को रेल मंत्री से अवगत कराया, उन्होंने जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने की बात कही है. फिर से रेल परिचालन होने से लोगों का सहूलियत होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This