MP Weather Forecast: एमपी में मौसम विभाग की चेतावनी, 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Must Read

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून पर लगी ब्रेक से किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर थी, लेकिन मानसून के एक्टिव हो जानें से एक बार फिर किसानों के चेहरे खिल रहे हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए राज्य के 30 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी तो 25 जिलों में मध्य बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने टीकमगढ़, निवाड़ी, उज्जैन और आगर जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 जिलों में मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक सीहोर, राजगढ़, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

आपको बता दें कि प्रदेश में इस बार औसत से कम बारिश हुई है, जिसके चलते प्रदेश के किसान चिंतित थे, लोग बारिश के लिए जगह-जगह पूजा अर्चन भी कर रहे थे. पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चन करके अच्छी बारिश के लिए बाबा महाकाल से गुहार लगाई थी. वहीं अब शुरू हुए रिमझिम बारिश से प्रदेशवासियों के चेहरे खिल गए हैं.

ये भी पढ़ेंः UP Weather: पूर्वांचल के इन जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान, जानिए मौसम का हाल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This