UP Weather: पूर्वांचल के इन जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान, जानिए मौसम का हाल

Must Read

UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं. कल देर रात राजधानी लखनऊ के साथ आस पास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई. जिस वजह से मौसम काफी खुशनुमा है. इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि बारिश का सिलसिला अभी आने वाले 1 से 2 दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है. आंचलिक मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार आज यानी गुरुवार को कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है. आने वाले 8 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

आगामी 10 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम या न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना काफी कम है. तापमान में केवल 2 से 3 डिग्री की ही कमी महसूस की जाएगी. हल्की बारिश के कारण मौसम काफी सुहाना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट भले ज्यादा न हो, लेकिन मानसूनी बारिश के कारण मौसम सुहाना रहेगा.

जानिए कहां होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, इटावा, औरैया, बरेली, कन्नौज, कुशीनगर, देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसी के साथ लखनऊ, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर, नगर, उन्नाव, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

UP News: करीना के प्यार में हिंदू युवक ने कबूला इस्लाम, चांद भाई बनकर किया निकाह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This