Entertainment News: बिग बॉस 17 से ब्रेक लेंगे सलमान खान! मेकर्स ढूंढ रहे है शो के होस्ट का रिप्लेसमेंट

Must Read

Bigg Boss 17 Latest Updates: टीवी के मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो, बिग बॉस (Bigg Boss) का इंतजार पूरी दुनिया को रहता है. लोगों का इसे देखने का जोश दोगुना हो जाता है, जब इसके होस्ट सलमान खान (Salman Khan) हर वीकेंड के वॉर पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अब तक इसके 17वें सीजन को लेकर कई तरह की अपडेट सामने आ रही थीं. हर तरफ कंटेस्टेंट के नाम को लेकर ही शोर मचा था और लोग काफी एक्साइटेड भी थे, लेकिन इसी बीच इसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस सीजन की होस्टींग के लिए सलमान खान के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सलमान ने इस सीजन को होस्ट करने से मना कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर उनकी जगह शो को कौन होस्ट कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Bollywood: इस दिन शादी के बंधन में बधेंगे परिणीति-राघव, शाही शादी की पूरी डिटेल आई सामने

सलमान खान हैं काफी बिजी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की होस्टिंग का हर कोई दिवाना है. हर बार शो के दौरान सलमान ये कहते नजर आ चुके हैं कि वह अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन हर बार मेकर्स कई बार अप्रोच करने के बाद, उन्हें राजी कर ही लेते हैं, लेकिन इसी बीच एक बार फिर से शो की होस्टिंग को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं. जानकारी के अनुसार, दबंग खान इन दिनों दूसरे प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त हैं. वह अपनी अपकमींग फिल्म टाइगर 3 और नो एंट्री की शुटींग में बिजी हैं. इसके साथ ही वो करण जौहर की फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं. इसी कारण सलमान इस 17वें सीजन को होस्ट करने के लिए पूरा टाइम नहीं दे पाएंगे.

नजर आ सकते हैं दूसरे सेलेब्स
बिग बॉस के प्रोडक्शन को सलमान खान की टीम ने पहले से ही जानकारी दे दी थी, कि वह लगातार शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे. यही वजह है कि बीच-बीच में दूसरे सेलेब्स भी शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दौरान फराह खान और करण जौहर शो की होस्टिंग कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी इन दोनों स्टार्स ने शो को होस्ट किया हुआ है.

सिंगल्स वर्सेस कपल्स होगी थीम
रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के 17वें सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है. कई ऐसी अपडेट सामने आ चुकी हैं कि इस बार शो की थीम सिंगल्स वर्सेस कपल्स होगी. इस सीजन में कई मशहूर टीवी एक्टर्स को अप्रोच किया गया है. फैंस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This