गाजीपुर: जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने स्व. रामनाथ यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

Must Read

Manoj Sinha Ghazipur Visit: जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद गाजीपुर थे. अपने दौरे के पहले दिन एलजी मनोज सिन्हा ने अपने पैतृक गांव मोहनपुरवा की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, दौरे के दूसरे दिन शनिवार को एलजी मनोज सिन्हा बाराचंवर स्थित अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.

आदम कद प्रतिमा का किया अनावरण
इस दौरान जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बाराचंवर के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रामनाथ यादव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान भारी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे. इंटर कालेज प्रांगण में एलजी ने मंत्र उच्चारण के बीच पूजन भी किया. इस दौरान मनोज सिन्हा एवं राज्य सभा सांसद नीरज शेखर के कर कमलों से शिलापट्ट का अनावरण किया गया.

श्रीनगर के लिए प्रस्थान
आपको बता दें कि आज जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा बाराचंवर स्थित अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए. वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वह श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे.

यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को निभाने कश्मीर से गाजीपुर पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This