प्रेमिका ने प्रेमी को जूतों से पीटा, नाराज राजू ने अजीम खातून को उतारा मौत के घाट; दो साल की प्रेम कहानी का ऐसा अंत

Must Read

Varanasi Crime News: प्रेम संबंधों में आपने लोगों को कातिल बनने की तमाम कहानियों को सुना होगा. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जूतों से पिटाई कर दी, इस घटना से नाराज प्रेमी ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस छानबीन में लगी है. पूरा घटनाक्रम फूलपुर थाना क्षेत्र का है.

जानिए पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है. बताया जा रहा है कि बीते 5 सितंबर को यहां मानापुर गांव में धान के एक खेत में एक युवती की लाश मिली थी. जिसकी शिनाख्त दस सितंबर को हो पाई थी. मृतका की पहचान अजीम खातून के रूप में हुई थी, जो पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के बहादुरपुर गांव की रहने वाली थी. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीम खातून अपनी मां, बहन और भाई के साथ शहर के इंद्रपुरी कालोनी में रहकर कूड़ा बीनने का काम किया करती थी.

बॉयफ्रेंड बना कातिल
परिजनों ने इस पूरे मामले में पुलिस को बताया कि मृतका का पिछले दो सालों से कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी राजू यादव से चल रहा था. बताया जा रहा है कि प्रेमी राजू यादव वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन पर चाय की दुकान चलाता है. परिजनों का कहना है कि प्रेमिका अजीम खातून अपने प्रेमी राजू यादव से शादी के लिए दबाव बना रही थी.

इस वजह से राजू ने उससे दूरी बना ली. इस दूरी के चलते प्रेमिका नाराज हो गई और अपने प्रेमी को चप्पलों से पीट दिया. इस घटना से नाराज राजू ने अजीम को मारने का प्लान बनाया. राजू ने घूमने के बहाने अजीम खातून को बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्याकर दी. इस पूरे मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढें-

एनसीआर की तरह बनारस बनेगा मेट्रो सिटी, जानिए क्या है नीति आयोग का पायलट प्रोजेक्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This