Horoscope: शुक्रवार को इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 15 September 2023: आज 15 सितंबर है, और शुक्रवार का दिन है. आज मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज 15 सितंबर शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल…

मेषः कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के लिए आज का दिन शुभ है. राजनीति से जुड़े जातकों को गुड न्यूज मिल सकती है.

वृष: इस राशि के जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा. नौकरी करने वालों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है. आज आपके मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी.

मिथुनः आज का दिन सामान्य रहेगा. खर्चों की अधिकता होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. व्यापार में नुकसान की संभावना है. विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है.

कर्कः आज का दिन खुशनुमा रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें. खानपान पर ध्यान दें. निवेश करने के लिए आज का दिन काफी ठीक है.

सिंहः कार्यालय में मन उदास रहेगा. आज के दिन भागदौड़ ज्यादा रहने की संभावना है. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है.

कन्याः इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वाहन सावधानी से चलाएं.

तुलाः आय के नए रास्ते खुलेंगे. आज किसी काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापारी वर्ग के लोगों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. व्यापार में नुकसान की संभावना है.

वृश्चिकः विरोधियों से बच कर रहें. मन प्रसन्न रहने से आज का दिन शानदार बीतेगा. पारिवार के साथ दिन बिताएंगे. जीवनसाथी की ओर से कोई खास उपहार मिल सकता है.

धनुः व्यापार करने वालों जातकों के लिए आज का दिन काफी सामान्य रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों के लिए कोई विशेष नया अवसर मिल सकता है. अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे.

मकरः इस राशि के जतकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. वाहन इत्यादि से यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें. दुर्घटना के चांस हैं. घर से बाहर निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें.

कुंभः परिवार के साथ वक्त बीताएंगे. व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

मीनः आज का दिन सामान्य रहेगा. करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. मन परेशान रहेगा. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. सेहत का ख्याल रखें. विवाद से दूर रहें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This