Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरु, 21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी

Must Read

Ayodhya Deepotsav 2023: रामभक्त अपने रामलला के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को मंदिर में होगी. मंदिर के निर्माण के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने सातवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय किया है. अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है. अयोध्या में इस बार 21 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. इस दिन सभी मठ-मंदिर और सरयू के घाट चौक चौराहे दीप माला से जगमगा उठेंगे.

फिर से स्थापित होगा विश्व रिकॉर्ड
हर दीपोत्सव में अयोध्या ने दीप जलाने का कीर्तिमान स्थापित किया है. साल 2022 में राम नगरी में 76 हजार दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन महाकाल में शिप्रा नदी के तट पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप जलाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा गया था. क्षेत्रीय पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि इस साल भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. इस बार राम की पैड़ी के तट पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे और एक बार फिर अयोध्या में दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर करेंगे.

ये भी पढ़ें- YashoBhoomi: पीएम मोदी कल देश को समर्पित करेंगे ‘यशोभूमि’, ‘भारत मंडपम’ से भी शानदार है नया कन्‍वेशन सेंटर

खास होगा विदेशी राम लीला का मंचन
अयोध्या के जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपोत्सव ख्याति प्राप्त की है. इस बार भी दीपोत्सव के कार्यक्रम होंगे जिसमें जन सहभागिता को लेकर प्रयास किए जाएंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि लाइट और साउंड का प्रोग्राम अब स्थाई तौर पर होगा, जिसे दीपोत्सव से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तक अनवरत जारी रखा जाएगा.

क्षेत्रीय पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि अयोध्या के मठ मंदिरों में भव्य दीपोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे. अयोध्या में प्रवेश द्वार के लिए भव्य गेट बनेंगे. इसके अलावा दीपोत्सव में लेजर शो और आतिशबाजी का शो होगा. अयोध्या के आसपास के मठ में भी इसका आयोजन किया जाएगा. इस खास मौके पर विदेशी राम लीलाओं का मंचन इस वर्ष बेहद खास होने वाला है.

एप के जरिए दीपोत्सव से जुड़ेंगे लोग
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को वर्चअली जोड़ने के लिए एक एप बनाया जाएगा. इस एप के जरिए लोग कार्यक्रम को घर बैठे देख सकते हैं. जो लोग एप से जुड़कर दीपोत्सव कार्यक्रम देखेंगे उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. दीपक जलाने के बाद जो लोग आरती लेना चाहें, उस दीये की किमत 11 व 21 रुपए रखी जाएगी. वहीं जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उनको आरती के साथ-साथ प्रसाद भी दिया जाएगा.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This