CBI: पीएसयू कंपनी के कार्यकारी सचिव समेत सात गिरफ्तार, रिश्‍वत लेने का है मामला, कई दस्‍तावेज बरामद  

Must Read

Bribery case: सीबीआई ने कथित रूप से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पीएसयू कंपनी के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसकी जानकारी देते हुए सीबीआई ने बताया कि  19.96 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एक निजी कंपनी के मालिक, निजी व्यक्तियों, ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के सीएमडी के कार्यकारी सचिव समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के परिसरों पर कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर, राजकोट और अन्य सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल सबूत और करीब 26.60 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई.

ये है पूरा मामला
सीबीआई ने ओडिशा में ‘एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल’ के लिए निविदा गुजरात की एक निजी कंपनी को देने से जुड़े है. सीबीआई ने 20 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड’ के अध्यक्ष के कार्यकारी सचिव को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्‍य सात लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. इन सभी लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, नागपुर एवं राजकोट में छापे मारे तथा रिश्वत के 19.96 लाख रुपये और 26.60 लाख की अन्य नकदी बरामद की.


Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This