जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 943.52 अंक उछला सेंसेक्स

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक यानी 1.17% की उछाल के साथ 81,666.46 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 262.95 अंक या 1.06% चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ. बाजार की इस तेजी में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटो सेक्टर के शेयरों की अहम भूमिका रही. सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी इंफ्रा 2.26%, निफ्टी ऑटो 2.13%, निफ्टी पीएसई 2.04%, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.04%, निफ्टी मेटल 1.88% और निफ्टी कमोडिटीज 1.87% की मजबूती के साथ बंद हुए.

आईटी और हेल्थकेयर में कमजोरी, मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी

केवल निफ्टी आईटी (0.47%) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.08%) कमजोरी के साथ बंद हुए. लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 546.80 अंक या 0.96% की तेजी के साथ 57,667.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.20 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 16,523.35 के स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी प्रमुख गेनर्स रहे. वहीं, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर दबाव में रहे और लूजर्स की सूची में शामिल हुए.

टेक्निकल आउटलुक: रेजिस्टेंस और सपोर्ट

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि हालिया बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है, लेकिन व्यापक रुझान अब भी कमजोर बना हुआ है. उन्होंने बताया कि इंडेक्स अभी भी अपने 200-डे मूविंग एवरेज (DMA) से नीचे कारोबार कर रहा है. उनका मानना है कि मौजूदा तेजी का इस्तेमाल लीवरेज पोजिशन घटाने और शॉर्ट पोजिशन बनाने के लिए किया जाना चाहिए. तकनीकी रूप से निफ्टी के लिए 25,200 का स्तर रेजिस्टेंस जबकि 24,900 के आसपास सपोर्ट माना जा रहा है.

शुरुआती कारोबार में गिरावट, फिर बाजार संभला

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला था. बीएसई सेंसेक्स 167.26 अंक या 0.21% गिरकर 80,555.68 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 28.95 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला. हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद बाजार हरे निशान में लौट आया.

Latest News

फिल्म ‘गोदान’ गौ-संस्कृति और गो-रक्षा पर आधारित एक प्रेरणादायक प्रयास: अलोक कुमार

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि बहुत समय से प्रतीक्षित एक सशक्त और सार्थक...

More Articles Like This