Budget 2026 बना कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गेमचेंजर, बढ़ेंगे काम और मौके

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए काफी सकारात्मक साबित हुआ है. बजट में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनसे कंटेंट क्रिएटर्स को प्राथमिकता मिलेगी और उन्हें मुख्यधारा में आने के नए अवसर मिलेंगे. बजट का सबसे बड़ा ऐलान 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स स्थापित करने से जुड़ा है. इसे छात्रों के बीच डिजिटल स्टोरीटेलिंग, विजुअल डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन स्किल्स को बढ़ावा देने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा औपचारिक कदम माना जा रहा है.

AVGC लैब्स से बढ़ेंगी डिजिटल स्किल्स

एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स के जरिए छात्र स्कूल और कॉलेज के दौरान ही कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी जरूरी स्किल्स जैसे एडिटिंग, थंबनेल डिजाइनिंग और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल सीख सकेंगे. बजट 2026 में ट्रैवल, कल्चर, इतिहास और शिक्षा से जुड़े क्रिएटर्स के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्कीम भी लॉन्च की गई है. इसका उद्देश्य भारत की संस्कृति, इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल रूप से संरक्षित करना है. इससे रील्स, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और डॉक्यूमेंट्री कंटेंट की मांग बढ़ने की उम्मीद है.

डिजाइन, टूरिज्म और स्टोरीटेलिंग पर फोकस

बजट में पूर्वी भारत में एक नए नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूशन की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे बाजार में प्रशिक्षित डिजाइनरों, यूआई/यूएक्स विशेषज्ञों और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट्स की संख्या बढ़ेगी. इसके अलावा, आईआईएम के सहयोग से एक सुनियोजित कार्यक्रम के तहत 10,000 पर्यटक गाइडों के कौशल विकास की योजना बनाई गई है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और टूरिस्ट गाइडों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, लोथल, धोलावीरा, सारनाथ और लेह पैलेस समेत 15 पुरातात्विक स्थलों पर गहन स्टोरीटेलिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे रिसर्च आधारित और विजुअल-फर्स्ट कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए नए अवसर खुलेंगे.

ब्रॉडकास्टिंग और पब्लिसिटी बजट से मिलेगा सपोर्ट

इसके अलावा, बजट में 1,476.83 करोड़ रुपये इन्फॉर्मेशन और पब्लिसिटी के लिए और 2,750.19 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टिंग के लिए आवंटित किए गए हैं. आम तौर पर देखा जाता है कि इस बजट का एक हिस्सा कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री तक भी पहुंचता है, जिससे देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स को आर्थिक और प्रोफेशनल मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Latest News

23 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This