Parliament Special Session 2023: पीएम मोदी बोले- सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से ये बहुत बड़ा है

Must Read

Parliament Special Session 2023: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हुआ है. संसद के इस विशेष सत्र को आज पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले वो संसद भवन पहुंचे और इस सत्र को लेकर कई बातों को कहा. आपको बता दें कि ये विशेष सत्र आज से 22 सितंबर तक चलेगा. इस 5 दिवसीय विशेष सत्र में सरकार 4 महत्वपूर्ण बिलों को पेश करेगी. इसको लेकर संसदीय बुलेटिन में जानकारी दी गई थी.

क्या बोले पीएम मोदी
संसद के इस विशेष सत्र पर पीएम मोदी ने कहा कि ये काफी अहम समय है. नए स्थान पर संसद की यात्रा को बढ़ाते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर रखना है. ये सत्र हर तरह से महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “मैं आग्रह करता हूं कि सभी सांसदों को ज्यादा से ज्यादा समय मिले. जीवन में कुछ ऐसे पल होते हैं जो उत्साह और उमंग से भर देते हैं. पुरानी बुराइयों को छोड़ नए संसद में अच्छाइयों को लेकर चलें.”

संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है, उनका ज्यादा से ज्यादा समय मिले, उत्साह और उमंग के वातावरण में मिले. रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए.” उन्होंने आगे कहा, “ये सही है कि संसद का ये सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से ये बहुत बड़ा है. ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है.”

कल से नए संसद भवन में चलेगा सत्र
उल्लेखनीय है कि आज सत्र के पहले दिन संसद का ये विशेष सत्र पुरानी संसद भवन की बिल्डिंग में चलेगा. वहीं, कल से ये नई संसद भवन में कार्यवाही होगी. गणेश चतुर्थी के दिन से नई संसद भवन में कार्रवाही प्रारंभ की जाएगी. रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई संसद भवन में तिरंगा फहराया था. भवन निर्माण के बाद ये पहली बार था जब नई संसद भवन में तिरंगा फहराया गया था.

यह भी पढ़ें-

सबको सम्मान और सुविधा देना ये मोदी की गारंटी है, विश्वकर्मा योजना शुभारंभ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This