Bhojpuri: चाकलेट बॉय को प्यार में मिला धोखा, रो-रो कर कहा, दिल हमार टूटल; वीडियो हो रहा वायरल

Must Read

Arvind Akela New Sad Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू को चॉकलेट बॉय के तौर पर देखा जाता है. इस बीच उनके गानों और फिल्मों का इंतजार लोगों को काफी बेसब्री से रहता है. चॉकलेट बॉय कल्लू का एक नया गाना इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये सैड सांग लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने के बोल ‘दिल हमार टूटल’ है. जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है. इस गाने को टी सीरिज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में अरविंद अकेला के साथ पूजा चौरसिया नजर आ रही हैं.

गाने का वीडियो कमाल
इस गाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो सांग मे दिखाने का प्रयास किया गया है कैसे एक प्रेमी को धोखा मिलता है. वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू अपनी प्रेमिका से मिलने जाते हैं, लेकिन जैसे ही वो अपनी प्रेमिका पूजा के पास पहुंचते हैं. वो देखते हैं कि वो किसी और से गले मिल रही होती हैं. इस वाकया को देखने के बाद अरविंद अकेला के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है. इस बीच एक्टर वहां से चले जातें हैं और पूजा के साथ बीताएं अपनी यादों को वो गाने के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं.

गाने के रिलीज के अवसर पर अरविंद अकेला ने कहा कि ये उस रिश्ते की कहानी है जो झूठ की बुनियाद पर टिकी है. आज के समय में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब किसी लड़का या लड़की का दिल टूटता है, वो ही उस गम को समझ पाता है. इसी बात को दर्शाने की कोशिश इस गाने में की गई है. ये गाना सच्चे रिश्ते को समर्पित है. उन्होंने कहा मेरे ओर से ये गाना हिट है, बाकि उम्मीद है दर्शकों को भी ये काफी पसंद आएगा.

गाना ‘दिल हमार टूटल’ को खुद एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला ने गाया है. वहीं, इस गाने के संगीत को साजन मिश्रा ने दिया है. गाने के लिरिक्स धरम हिन्दुस्तानी ने लिखे हैं. वहीं, निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है. गाने को टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब से जारी किया गया है. जिस खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो सांग में अरविंद अकेला और पूजा चौरसिया पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Bhojpuri: नाराज पत्नी को मनाने में छूटे नीलकमल के पसीने, वीडियो ने बटोरा रिकॉर्ड व्यू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This