UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

Must Read

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. वहीं कल यानी सोमवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही, लेकिन मौसम विभाग ने आज फिर पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

जानिए मौसम का हाल
बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. इस हफ्ते 23 सितंबर तक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है, हालांकि कहीं भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट नहीं है. बता दें कि प्रदेश में अचानक बारिश बंद हो जाने और तेज धूप खिलने से आने वाले दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और सोनभद्र जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में 2 दिन बंद रहेंगे विद्यालय, जिला प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

जानिए बाकी राज्यों का हाल
मौसम विभाग के पुर्वानूमान के मुताबिक तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है.

Latest News

इथियोपिया से भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर अफरीदी तूत, पंजाब पुलिस को सफलता

Punjab Crime: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके, प्रभ दासुवाल के गुर्गे...

More Articles Like This