Punjab Crime: पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके, प्रभ दासुवाल के गुर्गे इनामी गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी तूत की हवालगी करवाने में कामयाबी मिली है.
तरन तारन जिले के गांव तूत निवासी अफरीदी ने पंजाब में कई हत्याएं करवाई. जिनमें ब्लॉक कांग्रेस पट्टी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत भी शामिल हैं. रंगदारी के उसके खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज बताए गए हैं.
ओवरसीज फ्यूजिटीव ट्रेकिंग एंड ऐस्ट्राडीशन सेल (ओएफटी ईसी), काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के इलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान, जिस को ऑपरेशन शहीद का नाम दिया गया था, के तहत अफरीदी कोइंथोपिया से भारत डिपोर्ट किया गया है. अफरीदी खिलाफ 5 लाख का इनाम घोषित था.
उक्त ऑपरेशन दौरान एशिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका समेत अन्य देशों के कई ठिकानों से खुफिया जानकारी जुटाने के बाद अफरीदी पर पहले नजर रखी गई और फिर मौका पाते ही उसको टर्क किया गया. गैंगस्टरों खिलाफ चलाए अभियान तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. जिला तरन तारन में अफरीदी तूत की काफी दहशत थी.
इससे पहले कनाडा में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को भी डिटेन करने के बाद भारत लाने की करवाई शुरू की गई है. वह तरन तारन जिले के गांव मियाविंड का निवासी है. अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या और अनुवसंगीण अपराध की 21 एफआईआर दर्ज है.

