सुसाइड हब बना कोटा! मऊ की छात्रा ने जहर खाकर दी जान; इतने साल से कर रही थी नीट की तैयारी

Must Read

Kota News: राजस्थान का कोटा शहर पढ़ाई के लिए जाना जाता है. हालांकि इस समय कोटा में तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते सोमवार को एक और छात्रा के सुसाइड का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि कोटा में सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली है.

पिछले साल से कर रही थी
उत्तर प्रदेश की मऊ की रहने वाली 17 साल की छात्रा कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. वो पिछले डेढ़ साल से वहां पर तैयारी कर रही थी. सोमवार को कोचिंग के बाहर वो उल्टी करते हुए देखी गई. पास के खड़े बच्चों ने जब ये देखा तो उन्होंने कोचिंग प्रशासन को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद आनन फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

विशैला पदार्थ खाकर दी जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के मौत के बाद पुलिस कई एंगल से जांच में जुट गई. पुलिसिया जांच में सामने आया कि कोचिंग जाने से पहले छात्रा ने सल्फास की गोली का सेवन किया था, जिस वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ी और वो कोचिंग संस्थान के बाहर उल्टिंया करने लगी.

इस साल 25 आत्महत्या के मामले
अभी तक कोटा में छात्रों के 25 आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं. विज्ञान नगर पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि छात्रा एक मल्टीस्टोरी में किराये के कमरे में रहती थी. इस घटनाक्रम की जानकारी मृतका छात्रा के परिजनों को दी गई है. स्वजनों के कोटा पहुंचने के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें-

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों बूंदाबांदी की संभावना

Latest News

गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में आतंकी एंगल की एंट्री! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट से मचा हड़कंप

Ghaziabad Police Chowki Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क...

More Articles Like This