Ajab Gajab News: इस व्यक्ति ने गुड़िया खरीद रचा ली शादी, जानिए ऐसा करने की वजह?

Must Read

Ajab Gajab News: कहते हैं ऊपर वाला सबकी जोड़ियां बनाता है. शादी हमारे समाज की एक व्यवस्था है. इसके तहत पूरे रीति रिवाज से एक जोड़ा साथ जिंदगी बिताने की कस्में खाते हैं. हालांकि, अब इन सब बातों में लोगों का यकीन कम होता जा रहा है. इन सबके बीच जापान से एक मामला सामने आया है.

दरअसल, जापान में लोग शादी नहीं कर रहे हैं. अब इस समस्या से निपटने के लिए सरकार युवाओं को शादी करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसके बाद जब लोग शादी कर रहे हैं, तो ऐसी चीज से कर रहे, जिसके बारे मेे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. जापान में एक व्यक्ति ने इंसान जितनी बड़ी गुड़िया खरीद कर उससे शादी कर ली. आइए बताते हैं पूरा मामला.

क्या है फिक्टोसेक्चुअल रिलेशनशिप
जापान से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, जापान का अकिहिको कोंडो नाम का एक व्यक्ति काफी समय से एक कार्टून कैरेक्टर से प्यार करता था. इसके बाद उसने इंसान के साइज की कैरेक्टर की गुड़िया खरीदी और उससे शादी कर ली. अब वह इस रिश्ते के बारे में लोगों को बता रहा है.

बता दें कि ऐसे रिश्ते को ‘फिक्टोसेक्चुअल’ कगा जाता है. इसका मतलब है कि इस रिश्ते में इंसान एक काल्पनिक कैरेक्टर से प्यार करने लगता है. इतना ही नहीं उसके साथ जिंदगी बिताने के सपने देखने लगता है.

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: पिज्जा के दुकान पर काटा केक, भुगतान करने पड़े इतने हजार रुपए; मामला कर देगा हैरान

क्यों की कार्टून कैरेक्टर से शादी?
दरअसल, अकिहिको से जब ऐसा करने के पीछे का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि हर कोई उसे पागल, मानसिक बीमार और अजीब व्यक्ति कहता था. इससे तंग आकर उसने ‘फिक्टोसेक्चुअल एसोसिएशन’ नाम के रिश्ते की शुरूआत की. वो लोगों के इस रिश्ते के बारे में बताना चाहता है. फिलहाल, इस ग्रुप में केवल 4 लोग ही हैं.

अकिहिको ने बताया कि उसे अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर से प्यार था. वह चाहता है कि इस नए रिलेशनशिप के बारे हर कोई जाने. इसलिए उसने कार्टून से शादी कर ली.

13 लाख में हुई शादी
40 साल के अकिहिको जापान सरकार के किसी विभाग में काम करते हैं. बताया जा रहा है कि एक कार्टून कैरेक्टर से उन्हें इस कदर प्यार हुआ कि साल 2018 में उन्होंने गुड़िया संग शादी रचा ली. उन्होंने इस अनोखी शादी में लगभग 13 लाख रुपये खर्च किए. इस अनोखी शादी में केवल 40 मेहमान शामिल हुए. हालांकि, इस शादी में अकिहिको के माता-पिता शामिल नहीं हुए. अकिहिको को अब इस फिक्टे सेक्सुअल रिलेशनशिप का जनक कहा जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This