Heart Health: हार्ट को बनाना है मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल

Must Read

Heart Healthy Diet: हमारे शरीर को चलाने के लिए सीने में धड़कता दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए हमें अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए. समय के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है. कुछ दशकों पहले तक इस बीमारी को उम्र बढ़ने का साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की समस्या देखने को मिल रही है. हृदय रोग विशेषज्ञ की मानें तो, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इन रोगों का जोखिम काफी बढ़ गया है. अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके हार्ट को हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं. इनके सेवन से हार्ट की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है. तो आइये जानते हैं हार्ट के लिए सबसे हेल्दी फूड के बारे में… 

एवोकाडो
एवोकाडो हृदय को हेल्‍दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद फलों में से एक है. ये मोनोअनसैचुरेटेड फैट उत्कृष्ट सोर्स है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक है. प्रत्येक सप्ताह एवोकाडो की कम से कम दो सर्विंग खाने से हृदय रोग का खतरा 16% और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है. इस फल में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन
हमारे शरीर को हेल्‍दी रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है. हरी सब्जियां और साग विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. हरी सब्जियां विटामिन्स का सोर्स हैं, जो आपकी धमनियों की रक्षा करने और रक्तचाप को कम करने में सहायक हैं.

अखरोट के फायदे
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, जो लोग डेली डाइट में कई प्रकार के नट्स को शामिल करते हैं, उनमें हृदय रोगों का खतरा बहुत कम होता है. खासतौर पर अखरोट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. ये फाइबर और मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी सोर्स है जो पूरी बॉडी को हेल्‍दी रखने में आपके लिए सहायक है. शोधकर्ताओं ने बताया कि अखरोट से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. बैड कोलेस्‍ट्रॉल हृदय रोगों के लिए मुख्‍य जोखिम कारक है.

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट के सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ये फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मददगार है. अध्ययनों के मुताबिक, सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और मधुमेह जैसा खतरा कम हो सकता है। डार्क चॉकलेट के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सॉल्‍व हो सकती है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This