Salman-Arijit Controversy: क्या सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हो गई सुलह? सोशल मीडिया पर तेज हुई हलचल!

Must Read

Salman-Arijit Fight Controversy: बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को इंडस्ट्री के न्यूकमर्स अपना काफी मानते हैं. एक्टर ने कई नए चेहरे को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई है. लगभग हर स्टार्स सलमान के साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन दबंग खान जिस तरह से सेलेब्स को नेम और फेम दिलाते हैं, ठीक उसी तरह उन पर कुछ सेलेब्स का करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगा है. सिंगर अरिजीत सिंह (Arjit Singh) को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, सलमान और अरिजीत के बीच सुलह हो गई है.

सलमान के अपार्टमेंट से निकले अरिजीत
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है. जिसमें अरिजीत को सलमान खान के अपार्टमेंट से बाहर निकलकर कार में बैठते हुए स्पॉट किया गया है. इस वीडियो को एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, “अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए हैं, क्या हो रहा है” वहीं, एक दूसरे यूजर ने अंदाजा लगाते हुए ट्वीट किया है और लिखा, “क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी”

ये भी पढ़ें- Uorfi Javed Engagement: उर्फी जावेद ने इस मिस्ट्री मैन संग कर ली सगाई! हवन करते फोटोज हुईं वायरल

क्यों हुआ था दोनों के बीच झगड़ा?
9 साल पहले सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. दरअसल, सलमान खान एक अवॉर्ड फंक्शन होस्ट कर रहे थे. जिसमें अरिजीत को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर बुलाया गया. तब एक्टर ने कहा कि- ‘तू है विजेता’. जिसके जवाब में अरिजीत बेरुखी से बोलते हैं कि- ‘आप लोगों ने मुझे सुला दिया. इस मामले के बाद सलमान काफी नाराज हुए थे. जिसके बाद उन्होंने अपने कई फिल्मों से अरिजीत के गाने हटवा दिए. अब इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा कि, उनके बीच का मनमुटाव खत्म हो गया है.

Latest News

गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण...

More Articles Like This