Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, भारती एयरटेल रहा टॉप गेनर

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजार (global market) से मिले मजबूत संकेतों बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक वापस लौटी. आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़ोत्‍तरी देखी गई. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) ने 567 अंक की मजबूती के साथ एक बार फिर से 66 हजार के लेवल को पार किया. वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 177 अंकों की बढ़त देखने को मिला.

इजराइल हमास युद्ध के बावजूद भी शेयर बाजार को मिला सपोर्ट

घरेलू शेयर बाजार को इजराइल-हमास युद्ध के बावजूद भी ग्‍लोबल संकेतों का सपोर्ट मिला. बॉन्ड यील्ड कम होने से इक्विटी बाजारों ने इस युद्ध की चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया, जिससे जोखिम भरे परिसंपत्ति वर्गों में तेजी दिखी. इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानीIMF ने मंगलवार को भारत के लिए अपने वित्त वर्ष 2024 के विकास अनुमान को 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया, जिससे बाजार सेंटीमेंट साकारात्‍मक हुआ. मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से भी बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई.

सेंसेक्‍स-निफ्टी हरे निशान पर बंद

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 566.97 अंक की भारी बढ़त के साथ 66,079.36 अंक पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,180.17 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,662.27 के लेवल तक आया. वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) में भी 177.50 अंक की बढ़त के साथ दिन के अंत में 19,689.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 19,717.80 अंक की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,565.45 अंक तक आया.

ये शेयर रहे टॉप गेनर

आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. आज सेंसेक्‍स के टॉप 5 गेनर्स में भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, JSW स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं. सबसे ज्यादा बेनिफिट भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 2.90 फीसदी तक उछलें.

ये शेयर रहे टॉप लूजर

वहीं, दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर ही लाल निशान पर क्‍लोज हुए. इंडसइंड बैंक, TCS, टाइटन और एशियन पेंट्स आज सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 0.51 प्रतिशत तक गिरे.  

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This