Funny Jokes: संता ने जब लड़की को किया मैसेज, फिर जो हुआ उसे जान रोके नहीं रूकेगी हंसी

Must Read

Funny Jokes: अगर दिन की शुरूआत हंसी-खुशी के साथ हो तो पूरा दिन ही बेहतरीन हो जाता है, हंसने से दिन तो अच्‍छा गुजरता ही है इसके साथ ही सेहत के लिए काफी अच्‍छा साबित होता है. यदि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो हम आपको एक बहाना दें रहे है, जिससे आप खुलकर ठहाके मार सकते है. आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्‍स लेकर आए है, तो चलिए जल्‍दी से उन्‍हें पढ़ते है…   

संता ने एक लड़की को मैसेज कर कहा – हाय! अपना नंबर दो

लड़की का जवाब – 25/100

संता ने पूछा- ये कैसा नंबर है?

लड़की बोली- मैं अवंतिका हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर

संता बोला- ओह, सॉरी मैम…

लड़की (अवंतिका) बोली- कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आना, बात करनी है…

गोलू ने अपनी मोटी बीवी से पूछा- जरा ये बताओ,

तड़प-तड़प कर मरना अच्छा होता है या जल्दी से मरना अच्छा होता है.

बीवी बोली- जल्दी मरना अच्छा होता है.

गोलू ने कहा- तो एक काम करो, अपना दूसरा पांव भी मेरे उपर रख दो.

funny-jokes-3

एक बार संता शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,

साधू ने संता को नशे में देखकर कहा- बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो

इतना सूनते ही संता जोर जोर से चिल्लाने लगा ओए बस रोको

मुझे कहीं और जाना था, लगता है मैं गलत बस में बैठ गया हूं

पति ने अपनी पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती,

तो कभी मीठा बोलती

इतना सूनने के बाद पत्नी बोली- काश तुम अदरक होते, कसम से,जी भर के कूटती

पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश

एक ट्रेन में लिखा था, ‘बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार.

उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.

जब उसने ये लाइन पढ़ी तो बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार

हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This