Love Affair: इस पति को 21 तोपों की सलामी, पत्नी के प्यार में पड़ने पर प्रेमी संग किया ऐसा काम, हर कोई हैरान!

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Love Affair: आपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में खुनी वारदात की खबरें देखी या सुनी होंगी, लेकिन तब क्या हो जब पति बड़ी समझदारी से पूरे हालात को डील करे. इतना ही नहीं उसकी भावनाओं और बात का ख्याल रखते हुए उसे आजाद कर दे. बता दें कि ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सामने आया है. जहां पति के बाहर कमाने जाने पर पत्नी को पड़ोसी से प्यार हो गया. आइए बताते हैं फिर क्या हुआ?

जानिए पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र की है. जहां पति घर की आर्थिक हालत सुधारने बाहर गया, वहीं पत्नी को पड़ोसी युवक से प्यार हो गया. जब कुछ दिन बाद कमाकर घर लौटे पति को इस बात की जानकारी हुई तो पति ने थाने में मदद की गुहार लगाई. लेकिन पत्नी इस कदर प्रेमी के प्यार में डूब चुकी थी कि प्रेमी के साथ नहीं जाने देने पर खौफनाक कदम उठाने की भी बात करने लगी. पत्नी पति पर लगातार दबाव डाल रही थी कि वह उसके साथ नहीं रहगी. इससे परेशान पति को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा और पत्नी को प्रेमी के साथ विदा करना पड़ा.

5 साल पहले हुई थी शादी
गौरतलब है कि देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी करीब 5 साल पहले सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी. शादी के बाद दोनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. दोनों को इस बीच इस बीच एक बेटा और एक बेटी भी पैदा हुई. बेटे की उम्र 4 साल और बेटी की उम्र ढाई साल है. घर की माली हालत ठीक नहीं होने से पति काम करने गांव से दूर चला गया.

प्रेमी ने पति को जड़ा थप्पड़
पति के घर से दूर जाने के बाद पत्नी का एक पड़ोसी अवैवाहिक युवक से प्यार हो गया. दोनों के बीच प्रेम-प्रंसग इस कदर बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की ठान ली. वहीं इस बीच पति कुछ कमाकर गांव लौटा तो उसे इस बात की भनक लगी. जिसके बाद पति ने बीते 28 अक्टूबर को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई. पंचायत में पति-पत्नी और प्रेमी को बुलाया गया. पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान ताव में आए प्रेमी ने पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.

पति ने की पत्नी की विदाई
इसके बाद मामला तरकुलवा थाने जा पहुंचा. जहां देर रात तक पंचायत चली. पुलिस और पति के लाख समझाने के बाद भी पत्नी पति के साथ जानें को राजी नहीं हुई. इतना ही प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने थाने के अंदर ही जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली. जिसके बाद मजबूरन पति को प्रमिका के साथ विदा करना पड़ा. प्रेमिका अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ पड़ोसी के घर चली गई.

ये भी पढ़ें- Weather Update: नवंबर की शुरुआत में ही बढ़ने लगेगी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This