Vicky Kaushal: कभी जहां जाने से थर्राते थे विक्की कौशल, उसी जगह लिए 7 फेरे; जानिए ये बड़ा राज

Must Read

Vicky Kaushal: बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. विक्की एक ऐसे हीरो हैं जो हर किरदार को बखूबी निभाते हैं. ‘उरी’ में दुश्मन के छक्के छुड़ाने से लेकर ‘भूत’ में हॉन्टेड शिप पर जाने वाले विक्की ने दर्शकों के जहन में अपनी ऐसी इमेज बनाई है कि वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही निडर हैं, लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा बहुत ही मजेदार है.

दरअसल, अभिनेता विक्की कौशल एक ऐसी जगह जाने से थर्राते हैं जहां आम आदमी जाने की चाह रखता है. कमाल की बात ये है कि जहां विक्की जाने से डरते हैं, वहीं पर उन्होंने कैटरीना (Katrina Kaif) से शादी की थी.

इस जगह से विक्की को लगता है डर
विक्की कौशल ने एक टॉक शो में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए थे. उस दौरान उन्होंने अपने इस डर के बारे में बात की थी. विक्की इस वियर्ड डर को लेकर कहते हैं, मुझे ऐसे होटल में जाने से डर लगता है, जो काफी पुराने इतिहास से जुड़े होते हैं, यानी कि हेरिटेज होटल्स से. खासतौर पर जो पेंटिंग्स उन होटलों में लगी होती हैं, वो बेहद डरावनी होती हैं. इस डर के बावजूद भी एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुझे ऐसे ही होटल में ठहरना पड़ा था, जहां मैंने पूरी रात डरते हुए बिताई थी. मजेदार बात ये है कि उसी वक्त होटल की लाइट भी चली गई. जनरेटर ऑन होने तक तस्वीरें देख देखकर डर के मारे मेरा बुरा हाल हो गया था.

ये भी पढ़ें- क्या रिलेशनशिप में हैं अभिषेक कुमार और Navid Sole? बाहर आने पर बोले- उसने मुझे प्रपोज किया और…

इसी जगह विक्की ने की थी शादी
बता दें कि विक्की कौशल जिन होटलों में ठहरने से डरते हैं, वैसे ही होटल में उन्होंने कैटरीना कैफ से शादी की थी. विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी के लिए सात सौ साल पुराना राजस्थान का किला चुना था. जिसे आलीशान होटल में तब्दील कर दिया गया है. राजस्थान का ये सिक्स सेंसेस फोर्ट सवाई माधोपुर में स्थिति है. 9 दिसंबर साल 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध गए थे.

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे. बता दें कि ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को सीनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Latest News

Hong Kong: हांगकांग के एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को 10 साल की जेल, जाने क्यों हुई सजा

Hong Kong: हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का वैश्विक चेहरा बने एक्टिविस्ट जोशुआ वोंग को गुरुवार को 10 साल...

More Articles Like This