Rajasthan: वर्ल्ड कप की कवरेज को लेकर राहुल का मीडिया पर हमला, कहा थोड़ा वक्त…

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi Rajasthan Visit: राजस्थान में चुनावी तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही सरगर्मी काफी बढ़ गई है. जहां एक और देश में हल्की ठंड ने दस्तक दी है, वहीं राजस्थान में सियासी पारा हाई है. चुनावी राज्य में दिग्गज चुनावी प्रचार प्रसार में लगे हैं.

जहां एक ओर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के अंता में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया तो वहीं आज कांग्रेस नेता और राहुल गांधी वल्लभनगर पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोला. इसी के साथ उन्होंने मीडिया द्वारा विश्वकप के कवरेज पर भी सवाल खड़ा किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

राहुल ने बीजेपी पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आपके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पेसा कानून, जमीन अधिग्रहण बिल, ट्राइबल बिल, मनरेगा लेकर आई. बीजेपी ने पेसा कानून रद्द कर दिया, जमीन अधिग्रहण बिल रद्द कर दिया और आपके ऊपर पेशाब कर बोलते हैं कि आप ‘वनवासी’ हैं.

उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी के नेता कहते हैं हिंदी सीखो, अंग्रेजी मत सीखो, लेकिन जब आप भाजपा नेताओं से पूछेंगे तो पता चलेगा कि उनके बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं. ऐसा इसलिए. क्योंकि BJP नेताओं को पता है कि अच्छी नौकरियां पाने के लिए अंग्रेजी बोलना जरूरी है.” वहीं, राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग चाहते हैं कि आदिवासी युवा सिर्फ जंगल में रहें, जबकि हम चाहते हैं कि आदिवासी युवा बड़े से बड़ा सपना देखें और उन्हें पूरा करें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के रण में PM मोदी की हुंकार बोले- कांग्रेस ने जल-जंगल, जमीन सब बेचा’

मीडिया पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने मीडिया द्वारा विश्वकप के कवरेज पर कहा गया कि उत्तराखंड में मजदूर खदान में फंसे हुए हैं, लेकिन 24 घंटे मीडिया सिर्फ क्रिकेट की बात कर रही है, थोड़ा वक्त हमारे मजदूरों को भी दीजिए. इसी तरह मीडिया में सिर्फ नरेंद्र मोदी जी नजर आते हैं, क्योंकि वे अडानी का काम करते हैं. मोदी जी GST का पैसा अडानी को भेजते हैं और अडानी और मोदी का चेहरा मीडिया में दिखाते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि देश में ‘घोषणा पत्र’ को महत्व देने का काम सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया. हमने अपने घोषणा पत्र के 95% कामों को पूरा कर लिया है, क्योंकि हमारी सोच है- वादा करो तो निभाओ.

देश में हिंसा फैलाती है बीजेपी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि देश में BJP हिंसा, डर और नफरत क्यों फैलाती है? नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है। BJP का सिस्टम इन दोनों मुद्दों से आपका ध्यान हटाने के लिए नफरत फैलाता है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी आरएसएस डरती है कि हिंदुस्तान का धन गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों और आदिवासियों को न मिल जाए.

यह भी पढ़ें- अन्नकूट महोत्सव में अलीजा सरकार पहनेंगे हीरे वाली पोशाक, साउथ की थीम पर निभाई जाएगी 400 साल पुरानी परंपरा

राहुल गांधी ने कहा कि वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान का धन अरबपतियों के हाथ में रहे और दलित, आदिवासी और पिछड़े इस पर सवाल न उठाएं. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल ने कहा कि मैं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों के साथ पैदल कन्याकुमारी से कश्मीर गया. हमारा लक्ष्य BJP की फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था, क्योंकि यह देश नफरत का नहीं. मोहब्बत और भाईचारे का देश है. इसलिए हमने यात्रा में नारा दिया- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलनी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This