अन्नकूट महोत्सव में अलीजा सरकार पहनेंगे हीरे वाली पोशाक, साउथ की थीम पर निभाई जाएगी 400 साल पुरानी परंपरा

Must Read

Veer Alija Sarkar: वीर बगीची मंदिर में आंवला नवमी पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि चार सौ साल पुरानी वीर बगीची मंदिर में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. इस साल वीर बगीची में होने वाले अन्नकूट महोत्सव की थीम साउथ इंडियन रखी गई है, जिसमें केले के पत्तों पर भारतीय व्यंजनों को परोसा जाएगा. वहीं, केले के पत्‍ते पर ही अलीजा सरकार को भी भोग लगाया जाएगा.

श्री श्री 1008 श्री बाल ब्रह्मचारी प्रभुवानन्दजी महाराज के शिष्य पवनानंदजी महाराज ने बताया कि पंचकुइया स्थित वीर बगीची में अन्नकूट की परंपरा अति प्राचीन है. जो वीर बगीची के ब्रह्मचारी कैलाशानंद जी, ओंकारानंद जी एवं भुवन दास महाराज के समय से चली आ रही अन्नकूट महोत्सव की परंपरा आज चली आ रही है. इस महोत्‍सव में हर साल हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर महाप्रसादी का लाभ लेते हैं.

तैयार की गई 3 नई भट्ठियां

आपको बता दें कि वीर बगीची में 4 पुरानी व 3 नई भट्टियों का निर्माण का भी शुभांरभ हो चुका है. इस वर्ष अन्नकूट महोत्सव में 50 हजार भक्तों के के आने की उम्‍मीद है, जिनके लिए इन्‍हीं भट्टियों पर प्रसाद बनाया जाएगा, जिसकी सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी 400 से अधिक भक्तों सौंपी गई है. साउथ थीम के अनुसार केले के पत्ते पर महाप्रसादी दी जाएगी. प्रसाद के रूप में भक्‍तों में पुड़ी, नुकती, जलेबी, रामभाजी व सेब परोसा जाएगा.

हीरें से बनाई गई अलीजा सरकार की पोशाक

ब्रह्मचारी पवनानंदजी महाराज ने बताया कि 21 नवंबर को आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए वीर बगीची में जोरो शोरो से की जा रही है. अन्नकूट महोत्सव के दौरान तिरुपति बालाजी स्वरूप में भक्तों को अलीजा सरकार दर्शन देंगे. वहीं, अलीजा सरकार की पोशाक भी इस बार खास होगी बता दें कि इस बार अलीजा सरकार की पोशाक हीरों से तैयार की गई है. इसको बनाने में 7 से 10 दिनों का समय लगा.

महाआरती के बाद होगा अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत

आपको बता दें कि आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत महाआरती के पश्चात की जाएगी. 21 नवंबर को शाम 5 बजे विद्वान पंडितों द्वारा अलीजा सरकार की महाआरती की जाएगी. इस दौरान अलीजा सरकार को छप्पन भोग भी इस दौरान लगाया जाएगा. वहीं शाम 6 बजे से भव्य फूल बंगले में अलीजा सरकार भक्तों को दर्शन देंगे. वहीं, महाआरती के पश्चात अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़े:- Tulsi Puja Upay: कार्तिक पूर्णिमा से पहले तुलसी के पास रख दें ये चीज, पूरे साल छापेंगे नोट!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This